Raipur Murder Case | Woman Set Ablaze By Boyfriend After Petrol Attack


रायपुर20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रायपुर में बॉयफ्रेंड ने बीच सड़क गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल उड़ेलकर उसे जला दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाई और महिला को मेकाहारा अस्पताल लेकर गए। सोमवार को गंभीर रूप से घायल महिला ने दम तोड़ दिया। वह करीब 60% तक झुलस चुकी थी। रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता सिन्हा ने पीड़िता की मौत की पुष्टि की है।

पीड़ित की पहचान राजकुमारी साहू के रूप में हुई है। वह आरंग की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, महिला और आरोपी के बीच लव अफेयर था। शादी के बाद महिला ससुराल पक्ष से अलग रह रही थी। वहीं, घटना के बाद आरोपी वीरू धीवर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, अभी तक वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामला माना थाना क्षेत्र का है।

देखिए ये तस्वीरें…

बॉयफ्रेंड ने सड़क पर गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल उड़ेलकर उसे जला दिया।

बॉयफ्रेंड ने सड़क पर गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल उड़ेलकर उसे जला दिया।

मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग बुझाई।

मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग बुझाई।

स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

पढ़िए सिलसिलेवार पूरी कहानी…

आरोपी का नाम वीरू धीवर है, जो आरंग का ही रहने वाला है। रविवार रात उसने अपनी गर्लफ्रेंड राजकुमारी साहू पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी राजकुमारी ने मदद के लिए शोर मचाया।

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद राजकुमारी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है।

पुलिस ने पीड़िता के बयान और अब तक सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था और घटना के बाद आरोपी किस दिशा में गया।

2021 से पहले से था दोनों के बीच अफेयर

एएसपी अभिषेक झा बताया कि वीरू धीवर और राजकुमारी साहू का 2021 से पहले ही अफेयर था। इस साल आरंग थाने में एक केस दर्ज हुआ था। आरोपी ने राजकुमारी साहू की सास पर फावड़े से हमला कर दिया था। इस मामले में धारा 307 के तहत केस दर्ज हुआ था।

एएसपी के अनुसार, इस घटना के बाद पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। इसके बाद भी वीरू धीवर और राजकुमारी साहू के बीच संबंध थे। पूछताछ में सामने आया कि घटना वाले दिन भी दोनों साथ थे। फिलहाल पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है।

………………………

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

रायपुर में BEd छात्रा को लिव-इन पार्टनर ने मार-डाला: गला घोंटा, अस्पताल में लाश छोड़कर भागा; दूसरे केस में अफेयर के शक में मर्डर

रायपुर में बीएड छात्रा की उसके लिव-इन पार्टनर ने मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवती को मेकाहारा (अंबेडकर अस्पताल) लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की जानकारी मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *