![]()
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार दोपहर संदिग्ध आतंकियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर करीब 12:30 बजे अनंतनाग के लाल चौक इलाके में पुलिस पर फायरिंग की गई। हमले में ड्यूटी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। हमलावरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। लाल चौक और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हमलावर कितने थे और वारदात को अंजाम देने के बाद किस दिशा में फरार हुए। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Source link
अनंतनाग में संदिग्ध आतंकियों का पुलिस पर हमला:लाल चौक में हेड कांस्टेबल को गोली लगी, सर्च ऑपरेशन जारी
