![]()
पलवल में जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा और रखरखाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा अलार्म सिस्टम, फायर सेफ्टी उपकरणों और प्रवेश-निकास व्यवस्था की भी जांच की। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की स्थिति देखने के बाद डीसी ने उनके रखरखाव और रिकॉर्ड से जुड़े दस्तावेजों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मशीनों की सुरक्षा और रखरखाव से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को लगातार अपडेट किया जाए और समय-समय पर उनकी जांच की जाए। मशीनों की सुरक्षा पक्की करना मकसद उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया जाता है। इसका मकसद मशीनों की सुरक्षा और पारदर्शिता पक्की करना है। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वेयरहाउस में रखी चुनाव सामग्री की सुरक्षा जिला प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियां ईमानदारी और सावधानी से निभाएं। सीसीटीवी कैमरे की नियमित जांच की जाए उन्होंने निर्देश दिया कि परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षाकर्मी, प्रवेश-निकास व्यवस्था और दूसरी जरूरी व्यवस्थाओं की नियमित रूप से जांच की जाए और उन्हें ठीक रखा जाए। अगर कोई तकनीकी खराबी या सुरक्षा से जुड़ी समस्या सामने आती है, तो उसे तुरंत ठीक किया जाए, ताकि कोई रुकावट न आए।
Source link
पलवल में EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण:डीसी ने CCTV, अलार्म और प्रवेश-निकास व्यवस्था जांची; चुनाव सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
