Headlines

रायगढ़ में दोपहर बाद तेज बारिश, VIDEO:शहर की कुछ सड़कों में भरा पानी, आवागमन में लोगों को हुई परेशानी




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में गुरुवार से बदला मौसम शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह से शहर में रुक-रुककर हल्की और मध्यम बारिश होती रही। दोपहर करीब पौने 1 बजे के आसपास अचानक बारिश तेज हो गई। दोपहर की तेज बारिश के बाद शहर की कई सड़कों पर पानी बहने लगा, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज बारिश का असर मालधक्का रोड स्थित गंधरी पुलिया पर भी देखने को मिला। हर बार की तरह कुछ देर की बारिश के बाद नाले का गंदा पानी पुलिया के ऊपर से बहने लगा। करीब घुटने से ऊपर तक पानी होने से इस रस्ते से लोगों का आना जाना ही बंद हो गया। ऐसे में लोगों को अपना रास्ता बदलना पड़ा। पुरानी हटरी और सब्जी मार्केट में पानी भरा बताया जा रहा है कि तेज बारिश के बाद पुरानी हथेली में भी अपनी कुछ सड़कों पर भर गया वहीं संजय मार्केट में भी हर बार की तरह यहां बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वही स्टेशन रोड गोपी टॉकीज रोड की सड़कों पर भी पानी बह रहा था। बारिश होने के बाद हर बार इस तरह की स्थिति यहां बन जाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *