Headlines

अबोहर में संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत:पार्क में बैंच पर पड़ा मिला शव, सैर करने आए लोगों ने देखा, पुलिस कर रही जांच




अबोहर के जेपी पार्क में मंगलवार देर शाम एक वृद्ध व्यक्ति का शव बैंच पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान 65 वर्षीय सेवा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। पार्क में सैर करने आए लोगों ने शाम करीब 6 बजे वृद्ध को बैंच पर संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत नर सेवा नारायण सेवा समिति के प्रधान राजू चराया और सिटी टू पुलिस को इसकी सूचना दी। समिति की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। आधार कार्ड से हुई पहचान थाना नंबर दो के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने पाया कि व्यक्ति की बैंच पर ही संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी थी। उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान 65 वर्षीय सेवा सिंह के तौर पर हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *