![]()
अबोहर के हनुमानगढ़ रोड स्थित बीएसएफ के एक जवान की आज दोपहर अपने क्वार्टर की छत पर हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक 2 बेटियों का पिता था। थाना नंबर दो की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार बीएसएफ में एएसआई विनोद पुत्र वरिंदर कुमार (निवासी नंदगांव, जिला भिवानी, हरियाणा) अपनी पत्नी और 2 बेटियों के साथ छावनी के पास एक किराए के क्वार्टर में रहते थे। पिछले दिनों हुई बरसात के कारण आज दोपहर वह छत से पानी निकालने गए थे। छत पर वाइपर से सफाई करते समय वह ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आ गए और करंट लगने से वहीं गिर पड़े। सिविल अस्पताल में तोड़ा दम विनोद की पत्नी द्वारा शोर मचाने पर बीएसएफ के अधिकारियों ने उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। थाना नंबर दो की पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।
Source link
अबोहर में BSF के एएसआई की करंट से मौत:क्वार्टर की छत पर सफाई करते समय हादसा; 2 बेटियों का पिता; हरियाणा का रहने वाला
