Headlines

अमित शाह की अलवर जनसभा को लेकर भाजपा की बैठक:किशनगढ़बास से 5 हजार कार्यकर्ता जुटाएंगे, वार्ड-ग्राम पंचायतों को जिम्मेदारी




खैरथल में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह के 16 अगस्त को प्रस्तावित अलवर दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को खैरथल स्थित होटल ग्रीनलैंड में भाजपा मंडल की बैठक हुई। पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि 16 अगस्त को अलवर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की विशाल जनसभा प्रस्तावित है। किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र से करीब 5 हजार कार्यकर्ताओं को सभा में शामिल कराने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में मंडल पदाधिकारियों, पार्षदों, पूर्व पार्षदों, बूथ अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने वार्ड एवं ग्राम पंचायतों से अधिक से अधिक लोगों को अलवर ले जाने की जिम्मेदारी दी गई। शहर की समस्याओं पर अधिकारियों को मौके पर बुलाया बैठक के दौरान पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने खैरथल शहर की विभिन्न समस्याएं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के सामने रखीं। इस पर पूर्व विधायक ने नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा और कनिष्ठ अभियंता मोतीलाल वर्मा को मौके पर बुलाया। पूर्व विधायक ने अधिकारियों से समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। 52 करोड़ की पेयजल योजना और 50 करोड़ के बाईपास का किया जिक्र रामहेत सिंह यादव ने कहा कि वर्ष 2013 से 2018 तक भाजपा सरकार में विधायक रहते हुए उन्होंने खैरथल के लिए करीब 52 करोड़ रुपए की पेयजल योजना और लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत से बाईपास स्वीकृत करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दोनों योजनाएं पांच साल तक लंबित रहीं। यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में दोनों योजनाओं पर दोबारा काम शुरू हुआ है और कार्य तेजी से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पूरे अलवर लोकसभा क्षेत्र को हजारों करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का लाभ मिलेगा। खैरथल में शहरी पुनर्गठित पेयजल योजना के तहत दीपावली तक करीब 10 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी शुरू करवाने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *