Headlines

अमृतसर के अजनाला में ‘मिशन क्लीन पंजाब’ की शुरुआत:विधायक धालीवाल और SDM ने सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश




पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पूरे पंजाब में ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी में अमृतसर के अजनाला शहर में भी प्रशासन की ओर से सफाई मुहिम शुरू कर दी गई है। अभियान का उद्देश्य शहर को साफ-सुथरा बनाने के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। विधायक धालीवाल और SDM ने की सफाई अजनाला में विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल और एसडीएम चारूमिता ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर खुद सफाई करते हुए इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान शहर के अलग-अलग हिस्सों में बने कूड़े के डंप की सफाई की गई और गंदगी को हटाया गया। धालीवाल बोले- सफाई सबकी जिम्मेदारी विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि अजनाला शहर में जहां-जहां कूड़े के डंप बने हुए हैं, उन्हें साफ करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर को साफ रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें और सफाई अभियान में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने रेहड़ी लगाने वालों और रेस्टोरेंट संचालकों से भी अपने आसपास सफाई बनाए रखने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति या दुकानदार शहर में गंदगी फैलाता पाया गया तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है। SDM चारूमिता ने लोगों से सहयोग मांगा वहीं, एसडीएम चारूमिता ने कहा कि शहर में सफाई अभियान लगातार चलाया जा रहा है और अलग-अलग स्थानों पर मौजूद कूड़े के डंप को साफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि वातावरण भी स्वच्छ रहता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और अजनाला को साफ-सुथरा रखने में प्रशासन का सहयोग करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *