Headlines

इनेलो नेता संपत सिंह ने कहा- विद्युत नियामक आयोग निजी हितों के पक्ष में कर रहा काम



चंडीगढ़| इनेलो नेता संपत सिंह ने हरियाणा सरकार व हरियाणा विद्युत नियामक आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत नियामक आयोग अपनी कानूनी जिम्मेदारियों से पीछे हटकर निजी हितों के पक्ष में काम कर रहा है और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों की अनदेखी की जा रही है। संपत सिंह ने निजी कंपनी इलेवन पावर प्रा. लि. की समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस याचिका संख्या 30/2026 के लिए गठित तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 84 के तहत आयोग के पास आवश्यक विशेषज्ञता पहले से मौजूद है। उन्होंने कहा कि कंपनी गुरुग्राम और नूंह के अधिक लाभ वाले औद्योगिक व व्यावसायिक उपभोक्ताओं को चुन सकती है, जिससे निगमों पर कम लाभ वाले ग्रामीण और कृषि उपभोक्ताओं का बोझ बढ़ेगा। उन्होंने विशेषज्ञ समिति की पूरी रिपोर्ट सार्वजनिक करने और सभी संबंधित पक्षों को लिखित आपत्तियां दाखिल करने तथा सुनवाई का पर्याप्त अवसर देने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *