![]()
अमृतसर के राजासांसी हलके के कस्बा लोपोके में आज शिरोमणि अकाली दल बादल की ओर से ‘पंजाब बचाओ रैली’ आयोजित की जा रही है। रैली का आयोजन पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक जत्थेदार वीर सिंह लोपोके के नेतृत्व में किया जा रहा है। रैली में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया समेत पार्टी के अन्य नेता विशेष रूप से पहुंचेंगे। इस दौरान सुखबीर बादल पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात, कानून-व्यवस्था और विभिन्न मुद्दों पर संबोधित करेंगे। हलका इंचार्ज वीर सिंह लोपोके ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से हलके के अलग-अलग गांवों में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों से संपर्क किया गया। गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने के लिए लामबंद किया गया। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की होगी भागीदारी
आज होने वाली रैली में राजासांसी हलके के स्थानीय नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली को लेकर अकाली कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी की ओर से रैली के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी बात रखेंगे
रैली के दौरान अकाली दल के नेता पंजाब से जुड़े राजनीतिक और जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी बात रखेंगे। वहीं, स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी को भी रैली के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Source link
अमृतसर में अकाली दल की पंजाब बचाओ रैली:सुखबीर बादल और मजीठिया होंगे शामिल; कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दे उठाएंगे
