Headlines

पत्नी के सुसाइड के 2 महीने बाद बल्हारा की वापसी:गुरुग्राम में कबड्‌डी कप में बेस्ट कैचर बने शीलू, बाइक भी जीती




रोहतक के रहने वाले सर्कल कबड्‌डी प्लेयर शीलू बल्हारा ने फिर खेल के मैदान पर वापसी कर ली है। पत्नी मुस्कान बल्हारा के सुसाइड के बाद वह दो महीने तक मैदान से दूर रहे। अब 26 सितंबर को गुरुग्राम के सिलानी गांव में आयोजित कबड्डी कप में वह अपनी टीम बहू अकबरपुर की ओर से खेले। लंबे समय बाद शीलू को मैदान पर देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। शीलू ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में बेस्ट कैचर का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने बाइक जीती। शीलू के मैच के वीडियो सामने आए हैं। सेमीफाइनल तक पहुंची बहू अकबरपुर की टीम बहू अकबरपुर ने पहले मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज की। इस मैच में शीलू ने 2 शानदार कैच किए। क्वार्टर फाइनल में भी शीलू के मजबूत डिफेंस और साथी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बदौलत टीम ने जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में पहुंची। सेमीफाइनल में कड़े मुकाबले के बाद बहू अकबरपुर की टीम जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रही। शीलू बने बेस्ट कैचर, बाइक मिली बहू अकबरपुर की टीम फाइनल में जगह बनाने से मामूली अंतर से चूक गई। शीलू ने पूरे टूर्नामेंट में 4 शानदार स्टॉप और 6 टच पॉइंट्स हासिल किए। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें टूर्नामेंट का बेस्ट कैचर चुना गया। इनाम में उन्हें बाइक दी गई। आसौदा की टीम बनी चैंपियन टूर्नामेंट के फाइनल में आसौदा गांव की टीम ने सिलानी कबड्डी कप का खिताब जीता। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 2.51 लाख रुपए की इनामी राशि दी गई। वहीं, उपविजेता रही मेजबान सिलानी की टीम को 1.51 लाख रुपए का नकद पुरस्कार मिला। पत्नी के सुसाइड केस में पंचायत में समझौता हो चुका 31 जुलाई को कबड्‌डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान ने बहु अकबरपुर स्थित ससुराल में फांसी लगाकर सुसाइड किया था। मुस्कान के पिता की शिकायत पर शीलू, उसके पिता सुरेंद्र, मां निशा और भाई मनीष के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ था। 11 अगस्त को दोनों परिवारों के बीच पंचायत में समझौता हुआ। तय हुआ कि 450 गज का मकान, 4 बीघा जमीन, 50 लाख की FD, 2-3 प्लॉट बेटे के नाम किए जाएंगे। फरमाणा पंचायत ने मांगें पूरी करने के लिए 10 दिन का समय दिया था। शीलू के परिवार ने जमीन और 50 लाख रुपए की FD बेटे के नाम करवा दी है। इसके बाद मुस्कान के ससुराल पक्ष ने पुलिस को लिखित में दिया कि वे अब कोई कार्रवाई नहीं चाहते। अब केस में कैंसिलेशन की कार्रवाई चल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *