Headlines

अमृतसर में आज CM मान करेंगे लोक मिलनी:लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को देंगे समाधान के निर्देश




अमृतसर में आज, 26 अगस्त 2026 को पंजाब सरकार की ओर से हलका मजीठा के चविंडा देवी में लोक मिलनी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश देंगे। दोपहर बाद चविंडा देवी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री गोइंदवाल साहिब में चल रहे लोक मिलनी कार्यक्रम के दोपहर बाद मुख्यमंत्री अमृतसर के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के चविंडा देवी में लोक मिलनी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां भी मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान लोग अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं, विकास कार्यों से संबंधित मांगें और अन्य जनहित के मुद्दे मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे। लोक मिलनी कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद कायम करना है, ताकि लोगों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझकर उनके समाधान की दिशा में काम किया जा सके। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही पंजाब सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने पर भी जोर रहेगा। 2027 चुनाव से पहले सीएम मान का जनसंपर्क अभियान तेज आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री का यह जनसंपर्क अभियान राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जनता से सीधे जुड़ने और उनकी प्रतिक्रिया जानने का प्रयास कर रहे हैं। लोक मिलनी कार्यक्रम के जरिए सरकार का फोकस लोगों की समस्याएं सुनने, उनके समाधान का भरोसा दिलाने और सरकार के कामकाज को जनता तक सीधे पहुंचाने पर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *