![]()
अमृतसर के रानी का बाग इलाके में तीन युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दो आरोपियों को लोगों ने पकड़कर उनकी जमकर छितर परेड की। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस पूरी घटना की वीडियो भी सामने आई है। तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से पिस्तौल भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रानी का बाग इलाके में तीन युवक किसी घर में चोरी करने के इरादे से पहुंचे थे। इसी दौरान लोगों को उनके बारे में पता चल गया। लोगों ने मौके पर पहुंचकर तीनों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान एक युवक वहां से भागने में सफल रहा, जबकि दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने दोनों आरोपियों की जमकर छितर परेड की दोनों आरोपियों को पकड़ने के बाद लोगों ने उनकी जमकर छितर परेड की। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया। तलाशी लेने पर एक आरोपी के पास से पिस्तौल बरामद हुई। फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही, पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे किस घर में चोरी करने पहुंचे थे और उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
अमृतसर में चोरी करने पहुंचे 3-युवकों को लोगों ने पकड़ा:Video, दो की छितर परेड, एक फरार, पिस्तौल बरामद
