Headlines

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक को किया गिरफ्तार:दो .30 बोर पिस्टल और दो खाली मैगजीन बरामद




अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पिस्टल और दो खाली मैगजीन बरामद की हैं। यह कार्रवाई थाना लोपोके पुलिस की ओर से की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान करणजीत सिंह उर्फ करन पुत्र हरजीत सिंह, निवासी गांव कोहाला, थाना लोपोके के रूप में हुई है। आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज पुलिस के मुताबिक यह मामला थाना लोपोके में 8 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया। मामले में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के संबंध में ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान ड्रेन पुल, रणीये रोड, चोगावां के पास लाइटों की रोशनी में नाकाबंदी कर संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही थी। तभी ड्रेन की बाईं तरफ की पटरी से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार युवक ने अपने दाहिने हाथ में एक वजनदार मोमी लिफाफा पकड़ा हुआ था। पुलिस पार्टी को देखकर युवक घबरा गया और वहां से खिसकने की कोशिश करने लगा। इसके बाद पुलिस ने साथी कर्मचारियों की मदद से उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को युवक के कब्जे से दो पिस्टल बरामद हुए। इसके अलावा दो खाली मैगजीन भी बरामद की गईं। बरामद हथियारों में 30 बोर के दो पिस्टल और दो मैगजीन बरामद की हैं। हथियारों के स्रोत की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने आरोपी करणजीत सिंह उर्फ करन को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है कि आरोपी इन हथियारों को कहां से लेकर आया था और इनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। मामले में पुलिस की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *