![]()
भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के लसाढ़ी गांव में तेज रफ्तार बाइक चलाने और कीचड़ पड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया। इस दौरान रेल कर्मचारी के पुत्र जितेन्द्र कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपित विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी लसाढ़ी गांव का रहने वाला है। घटना में शामिल दो अन्य नामजद आरोपित अजीत कुमार और रजनीश कुमार फरार हैं। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना में प्रयुक्त हथियार भी अभी बरामद नहीं हुआ है। घायल के बयान पर गड़हनी थाना में तीन आरोपी नामजद घायल जितेन्द्र कुमार के बयान पर गड़हनी थाने में तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में जितेन्द्र ने आरोप लगाया है कि सात सितंबर को उनके भाई मनीष कुमार बधार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान लसाढ़ी नहर के पास तेज गति से बाइक चला रहे अजीत कुमार और रजनीश कुमार ने उनके भाई को धक्का मार दिया। इसके बाद मनीष ने दोनों को समझाया और घर लौट आए। जितेन्द्र ने बताया कुछ देर बाद अजीत और रजनीश दोबारा तेज गति से बाइक चलाते हुए उनके घर के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान उनके भाई मनीष ने दोनों से बाइक धीरे चलाने को कहा। उन्होंने कहा कि घर के पास गली में बच्चे खेलते रहते हैं, इसलिए तेज गति से बाइक चलाने पर हादसा हो सकता है। इसी बात को लेकर दोनों आरोपित मनीष से गाली-गलौज और विवाद करने लगे। शोर सुनकर जितेन्द्र भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान अजीत और रजनीश के चाचा विकास कुमार भी वहां पहुंच गए और अपने भतीजों को गोली चलाने के लिए ललकारने लगा। इसके बाद अजीत ने कथित तौर पर पिस्टल से दो-तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोली जितेन्द्र की जांघ में जा लगी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़े। घर में बच्चों के साथ मौजूद था जितेंद्र गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर आने लगे। ग्रामीणों को आते देख तीनों आरोपित वहां से फरार हो गए। इसके बाद घायल जितेन्द्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उनकी हत्या करने की नीयत से फायरिंग की थी। इधर, पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। थाने की पुलिस अब फरार अजीत और रजनीश की गिरफ्तारी के साथ घटना में इस्तेमाल पिस्टल की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।
Source link
भोजपुर में कींचड़ पड़ने को लेकर गोलीबारी का आरोपी अरेस्ट:हत्या की नीयत से रेलवे कर्मचारी के बेटे को मारी थी गोली, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
