Headlines

अमृतसर में PAK बॉर्डर से 1Km दूर घर पर हमला:3 सेकेंड में 2 ग्रेनेड फटे, धमाके से शीशे टूटे, 3 लोग घायल; सबसे पहले आर्मी पहुंची




अमृतसर में पाकिस्तान बॉर्डर से एक किमी दूर स्थित एक घर में ग्रेनेड से हमला हुआ है। बाइक पर सवार 2 नकाबपोश हमलावरों ने ये ग्रेनेड फेंके। इससे 3 सेकेंड के भीतर 2 बार धमाके हुए। इन धमाकों से घर को नुकसान पहुंचा और गाड़ी के शीशे टूट गए। हमले में परिवार के तीन सदस्य घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके की आवाज सुनकर एक युवक और कुत्ता भी दौड़ता हुआ नजर आया। वारदात के बाद दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए। घटना रामदास क्षेत्र के जट्टा गांव की है। यहां सबसे पहले सेना के जवान घर में पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। भाई को रोटी देने गया था, तभी पहुंचे 2 नकाबपोश परिवार के एक सदस्य ने बताया कि वह अपने भाई को रोटी देने गया था। इसी दौरान दो अज्ञात लोग वहां पहुंचे। दोनों ने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। उन्होंने घर पर ग्रेनेड फेंक दिया। धमाके से घर के शीशे टूट गए। पास खड़ी गाड़ी के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। हमलावर वारदात के बाद बाइक से मौके से फरार हो गए। इस हमले में जसपाल सिंह, उनकी पत्नी मनप्रीत कौर और बहन बलजीत कौर घायल हुए हैं। अकाली नेता बोले- बॉर्डर से 1 किमी दूर घर पर 2 ग्रेनेड फेंके अकाली दल के नेता जोध सिंह समरा ने कहा कि बॉर्डर से महज 1 किलोमीटर दूर गांव में दिनदहाड़े घर पर दो ग्रेनेड फेंके गए, जिसमें 3 लोग घायल हुए। उनके मुताबिक, पुलिस से पहले सेना के जवान मौके पर पहुंचे और ग्रेनेड पुलिस को सौंपे गए। समरा ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले थानों को निशाना बनाया जाता था, अब लोगों के घरों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि सुबह तक प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जबकि विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल मौके पर पहुंचे और लोगों को जरूरत पड़ने पर संपर्क के लिए अपना मोबाइल नंबर साझा किया। रंजिश समेत कई एंगल पर जांच पुलिस अब यह पता लगा रही है कि परिवार की किसी के साथ पुरानी रंजिश या विवाद था या नहीं। इसके साथ ही हमले के पीछे की वजह और इसी घर को निशाना बनाने के कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के जरिए बाइक सवार हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल के बाद ही हमले की पूरी तस्वीर साफ होगी। SP बोले- FSL रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी SP ग्रामीण रमणदीप सिंह ने कहा कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से घबराने की अपील नहीं की। पुलिस का कहना है कि FSL रिपोर्ट आने के बाद धमाके की वजह स्पष्ट होगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। धमाके से जुड़े 2 VIDEO देखिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *