![]()
अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी इलाके में रविवार शाम एक युवक ने नशे में हंगामा किया। आरोप है उसने पैसों को लेकर विवाद के बाद रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। उसके बाद खिड़की से फायरिंग करने लगा। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 और सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ सत्यवीर, सब-इंस्पेक्टर अरुण और कांस्टेबल टिंकू ने छत और खिड़की के रास्ते कमरे में प्रवेश किया। युवक के साथ से हथियार छीनकर उसे परिजन को सौंप दिया।
Source link
अलीगढ़ में युवक ने नशे में की फायरिंग:सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, पिस्टल छीनकर पिता को सौंपा
