Headlines

अशोकनगर में युवक ने की आत्महत्या:मजदूरी कर घर लौटा था, छोटे भाई ने पिलर पर लटका देखा शव




अशोकनगर के देहात थाना क्षेत्र के कजराई गांव में रविवार दोपहर 40 साल के युवक ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बलराम पिता टीकाराम आदिवासी के रूप में हुई है। वह कजराई गांव का रहने वाला था। बलराम के छोटे भाई ने बताया कि सुबह दोनों खेत पर काम करने गए थे। दोपहर में घर लौटने के बाद छोटा भाई गाय के लिए चारा लेने खेत पर चला गया। कुछ देर बाद जब वह घर लौटा तो बलराम घर में फंदे पर लटका मिला। छोटे भाई ने परिवार के अन्य लोगों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पत्नी काफी समय पहले छोड़कर चली गई थी परिजनों के मुताबिक, बलराम के दो बेटे हैं। उसकी पत्नी काफी समय पहले उसे छोड़कर चली गई थी। परिवार के सभी लोग मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *