Headlines

वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प बाइक यात्रा पहुंची जसोलधाम:राणीसा भटियाणीसा के दर्शन के बाद रात्रि विश्राम करेंगे; सोमवार को रुद्राभिषेक और पौधारोपण होगा




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ‘वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ रविवार को जसोलधाम पहुंची। जसोलधाम में श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान ने यात्रा का स्वागत किया। संस्थान के प्रवक्ता हरिशचंद्र सिंह जसोल ने शामिल युवाओं का स्वागत किया। वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही यात्रा भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री और यात्रा के रूट प्रभारी ऋषि केश मीणा ने बताया- यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही है। इस दौरान कई जगहों पर पौधारोपण, अस्पतालों में फल वितरण और गौशालाओं में गौसेवा जैसे कई सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा का मकसद युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़कर जनसेवा, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मीणा ने बताया कि इसी कड़ी में रविवार को यात्रा जसोलधाम पहुंची। यात्रा में शामिल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने लोकआस्था की देवी राणीसा भटियाणीसा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इसके बाद यात्रा का रात्रि विश्राम जसोलधाम में होगा। इस सेवा संकल्प बाइक यात्रा में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा, भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी विनीत त्यागी और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र अवाना समेत भाजयुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं। कल भगवान शिव का रूद्राभिषेक करेंगे श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान के प्रवक्ता हरिशचंद्र सिंह जसोल ने बताया कि सोमवार को यात्रा में शामिल पदाधिकारी और कार्यकर्ता जसोल स्थित नर्बदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करेंगे। इसके बाद पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों के लिए निकली इस यात्रा का जसोलधाम में स्वागत है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *