Headlines

असंध नाके पर पलटी लोहे के एंगलों से लदी ई-रिक्शा:क्रेटा का पिछला शीशा तोड़कर अंदर घुसे एंगल, बचा हादसा




पानीपत में असंध रोड नाके पर सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे लोहे के भारी एंगलों से लदी एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान ई-रिक्शा की छत पर रखे एंगल सड़क पर बिखर गए। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक क्रेटा कार पर भी कुछ एंगल जा गिरे। एंगल कार का पिछला शीशा तोड़ते हुए अंदर घुस गए, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई और जनहानि होने से बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा की छत पर लोहे के एंगल लादकर ले जाए जा रहे थे। सभी भारी एंगल रिक्शा की छत पर रखे हुए थे। इसी दौरान असंध रोड नाके के पास ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई। रिक्शा पलटते ही ऊपर रखे एंगल नीचे गिर गए। कुछ एंगल पास से निकल रही क्रेटा कार पर जा गिरे। भारी एंगल कार के पिछले शीशे को तोड़कर अंदर तक पहुंच गए। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में सवार लोगों को चोट लगने की आशंका थी, लेकिन राहत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सवारियां ढोने वाली ई-रिक्शा पर लादे थे भारी एंगल इस हादसे में सबसे अहम बात यह रही कि लोहे के भारी एंगल जिस ई-रिक्शा में ले जाए जा रहे थे, वह सवारियों को ढोने वाली रिक्शा है। इसकी छत पर भारी लोहे के एंगल लादे हुए थे। एंगलों के वजन और उनके खुले तौर पर रखे होने के कारण सड़क पर गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था। अगर एंगल किसी दोपहिया वाहन या राहगीर पर गिरते, तो गंभीर चोट लगने की आशंका थी। पुलिस चौकी के सामने हुआ हादसा, शिकायत नहीं मिली हादसा असंध चौकी पुलिस के सामने हुआ। इसके बावजूद शाम तक पुलिस को मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। ऐसे में ई-रिक्शा चालक के खिलाफ किसी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *