![]()
तरनतारन के प्रसिद्ध हरिके पत्तन इलाके में ब्यास दरिया में वापस छोड़े जा रहे एक विशालकाय घड़ियाल ने वन विभाग के कर्मचारी लखबीर सिंह पर अचानक हमला कर दिया। इस हादसे में कर्मचारी घायल हो गया, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल कर्मचारी की हालत स्थिर है। वन विभाग ने जलीय जीवन और प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए ब्यास दरिया में घड़ियाल छोड़े थे। इनमें से लगभग 12 से 14 फीट लंबा एक घड़ियाल हरिके हेडवर्क्स से निकलकर पास के गांव नसीरवाला की एक छोटी नहर में चला गया था। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद घड़ियाल को सुरक्षित पकड़ा और दफ्तर ले आई। दरिया में छोड़ते समय अचानक हुआ आक्रामक दफ्तर में जांच के दौरान घड़ियाल पूरी तरह स्वस्थ पाया गया, जिसके बाद उसे ब्यास दरिया में वापस छोड़ने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान खतरा महसूस होने या घबराहट के कारण घड़ियाल अचानक आक्रामक हो गया और उसने टीम के सदस्य लखबीर सिंह पर हमला कर दिया। वन विभाग की आम जनता से अपील घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने अपील की है कि किसी भी जंगली या जलीय जीव को देखने पर उसे परेशान न करें और न ही उसके करीब जाने का प्रयास करें। यदि कहीं भी घड़ियाल या अन्य वन्यजीव दिखाई दें, तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें ताकि समय रहते रेस्क्यू किया जा सके।
Source link
तरनतारन में घड़ियाल के हमले से वन कर्मी घायल:छोटी नहर से पकड़ा गया था, हरिके पत्तन में ब्यास नदी में छोड़ने के दौरान किया हमला
