Headlines

राहुल गांधी की हरकतों से देश शर्मसार:मंडी में पूर्व CM जयराम ठाकुर बोले- सीएम सुक्खू हिमाचल के विकास पर ध्यान दें




हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जुबानी हमला बोला है। सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ढोना कांग्रेस की मजबूरी हो सकती है, लेकिन देश की नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपनी गैर-जिम्मेदाराना हरकतों से देश को शर्मसार कर रहे हैं। पंचायत चुनावों में भाजपा का साथ देने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनावों के परिणामों ने भाजपा की जीत का आधार मजबूत किया है और प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। हंगामे से सत्ता हासिसल करना चाहते हैं राहुल : जयराम राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बजाय हंगामे के जरिए सत्ता हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी असफलताओं के कारण कांग्रेस कमजोर हुई है और जनता का भरोसा भाजपा पर बढ़ा है। उन्होंने भाजपा और सहयोगी दलों की सरकारों का उल्लेख करते हुए केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। हिमाचल के विकास पर ध्यान दें सीएम : ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज कसते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को दिल्ली के चक्कर लगाने के बजाय हिमाचल प्रदेश के विकास पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सरकारी खर्च पर कांग्रेस की रैलियों में भाग लेने के लिए दिल्ली जाते हैं और प्रदेश के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी की चिंता छोड़कर जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आर्थिक प्रगति कर रहा है। उन्होंने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य का जिक्र करते हुए कहा कि मजबूत अर्थव्यवस्था और निरंतर सुधार देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *