Headlines

आईजी बोले, भ्रष्टाचार में संलिप्ता होने पर होगी ठोस कार्रवाई:छोटे विवाद सुलझाए, ताकि व्यवस्था न बिगाड़े, सिरसा बॉर्डर एरिया में सख्ती करे




हिसार मंडल के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुलदीप सिंह आज बुधवार को सिरसा पहुंचे। यहां बरनाला रोड स्थित पुलिस लाइन में एसपी, डीएसपी व पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग ली। आईजी कुलदीप सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना स्तर पर जवाबदेही तय की जाए। आईजी कुलदीप सिंह ने कहा, जिला के साथ लगती पंजाब व राजस्थान बॉर्डर पर नाकाबंदी को मजबूत करें तथा नाके से होकर गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति व वाहन की गहनता से चैकिंग करने उपरांत ही जाने की परमिशन दें । सीसीटीवी कैमरों को समय समय पर चैक करें की वे दुरुस्त हालत में काम करते है या नही ।
आईजी कुलदीप सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिसकर्मी फील्ड में सक्रिय रहकर अपना सूचना तंत्र मजबूत करें, ताकि आपराधिक गतिविधियों की जानकारी समय रहते मिल सके और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने फरार आरोपियों, स्थायी वारंटियों और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपराधियों का महिमामंडन न होने दे आईजी कुलदीप सिंह ने कहा कि पुलिस अपराधियों से सख्ती से निपटे और किसी भी अपराधी का महिमामंडन न होने दें। गंभीर व जघन्य अपराधों पर विशेष निगरानी रखने के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर मिलने वाली सूचनाओं और खुफिया जानकारी को गंभीरता से लेकर समय पर कार्रवाई की जाए। शिकायतकर्ता से फीडबैक जरूर ले आईजी बोले, शिकायत को ध्यान से सुनकर पारदर्शी तरीके से नियमानुसार कार्रवाई करें। शिकायत दर्ज होने के करीब एक सप्ताह बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक जरूर लिया जाए। छोटे विवादों को बातचीत और आपसी समझौते के माध्यम से समय रहते सुलझाने का प्रयास किया जाए, ताकि मामला आगे बढ़कर कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगाड़े। भ्रष्टाचार मुक्त बनाने पर जोर दिया आईजी कुलदीप सिंह ने कहा, पुलिसकर्मी निष्ठा और समर्पण भाव से ड्यूटी करें और अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाया जाए। भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मचारी पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। इस पर एसपी दीपक सहारन ने जवाब में बताया, सिरसा पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़-तोड़ कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *