Headlines

NSUI Protest at PTRSU Raipur



इस समस्या को लेकर NSUI के विश्वविद्यालय अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में छात्र और कार्यकर्ता विश्वविद्यालय पहुंचे।

राज्य सरकार के आदेश के बावजूद PTRSU और अन्य विश्वविद्यालयों से जुड़े कॉलेजों में छात्रों को द्वितीय और तृतीय वर्ष तथा तृतीय और पंचम सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिल रहा है। इस समस्या को लेकर NSUI के विश्वविद्यालय अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में छात्

.

कुलपति और रजिस्ट्रार के मौके पर नहीं मिलने पर छात्र नेताओं ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने छात्र नेताओं से बात कर समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया, जिसके बाद धरने का फैसला टाल दिया गया।

छात्र हो रहे प्रवेश के लिए परेशान

पुनेश्वर लहरे ने कहा कि सरकार ने छात्रों को अगले वर्ष और सेमेस्टर में प्रवेश देने का लिखित आदेश जारी किया है। इसके बाद भी छात्रों को प्रवेश के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि क्रेडिट स्कोर के आधार पर बीए एलएलबी सहित कुछ अन्य पाठ्यक्रमों के छात्रों को द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।

समस्या जल्द दूर करने की मांग

NSUI ने कुलपति और उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त को ज्ञापन देकर सरकार के आदेश का पालन कराने की मांग की। साथ ही क्रेडिट स्कोर के आधार पर छात्रों को अगले वर्ष या सेमेस्टर में प्रवेश से नहीं रोकने और सभी विश्वविद्यालयों व संबद्ध कॉलेजों की प्रवेश समस्या जल्द दूर करने की मांग की गई। इस दौरान पुनेश्वर लहरे के साथ अंकित बंजारे, लोकेश चंद्रा, विल्सन और भागवत सहित अन्य छात्र नेता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *