आगरा में लापरवाही पर 15 सफाई कर्मचारियों को नोटिस:सीएम के दौरे के मद्देनजर नगर निगम ने एक्शन मोड में आया




आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। शहर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के लिए एक ओर जहां अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कार्य में लापरवाही बरतने वाले आउटसोर्स सफाई कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
नगर निगम ने वार्ड-88 (केके नगर) में तैनात 14 आउटसोर्स सफाई मित्रों व एक स्थायी सफाई कर्मचारी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। तय अवधि में स्पष्टीकरण न देने पर अपर नगर आयुक्त ने सेवा समाप्ति की चेतावनी दी है। निरीक्षण में खुली थी पोल
अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक चंद्र पाल द्वारा वार्ड-88 की 23 जुलाई की रिपोर्ट में सामने आया कि कुछ सफाई मित्र सुबह करीब 10:30 बजे ही सफाई कार्य छोड़कर अपने-अपने घर चले जाते हैं। जबकि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए संबंधित कर्मचारियों को सर्विस रोड की विशेष सफाई, कूड़ा उठान तथा पूरे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। निर्देशों को किया नजरअंदाज
उन्होंने बताया, संबंधित सफाई मित्रों को पहले भी कई बार मौखिक रूप से निर्धारित समय तक कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर सफाई कार्य करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद उनके कार्य व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। ऐसे में इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए सेवाप्रदाता फर्म को नोटिस जारी किया गया।
नोटिस में फर्म को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित सभी सफाई मित्रों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर नगर निगम प्रशासन को उपलब्ध कराया जाए। यदि निर्धारित समय तक संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है तो यह माना जाएगा कि संबंधित कर्मचारी कार्य करने के इच्छुक नहीं हैं। इन को दिया गया नोटिस
अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया, कार्रवाई के लिए आउटसोर्स सफाई मित्रों में रवि पुत्र देवी सिंह, राजन पुत्र बृजमोहन, राहुल पुत्र सुनील, राहुल पुत्र गोपाल, प्रेम पुत्र नत्थीलाल, शिवा पुत्र जौन, विनोद पुत्र लदूरी, काजल पत्नी टीकम सिंह, विक्रम पुत्र सुदेश, राधा पुत्र मुकेश, अजय पुत्र अशोक, अरविंद पुत्र अशोक, मोहित पुत्र छक्कन तथा कुलदीप पुत्र परशुराम शामिल हैं। इसके अलावा वार्ड-88 में कार्यरत स्थाई सफाई कर्मचारी अनूप को भी कार्य में लापरवाही के आरोप में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
नगर निगम प्रशासन का मानना है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी कारण सभी जोनल अधिकारियों, मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों और सफाई नायकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी करें और लापरवाही मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *