![]()
मुजफ्फरपुर में गुरुवार शाम छात्रों और सीजीपी समर्थकों ने विभिन्न मांगों को लेकर कल्याणी चौक पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ और ‘नरेंद्र मोदी इस्तीफा दो’ के नारे लगाए गए। एक छात्रा ने कहा कि ‘दिल्ली पुलिस ने घटिया हरकत की है। इतने सारे बच्चे अस्पताल में है और वे लोग ट्विट करते हैं कि एसीपी घायल हो गए हैं, तुमने इतने बच्चों को मारा ये नहीं दिखाई दे रहा है। मुझे पता है अगले साल फिर से पेपर लीक होगा। हमारी सरकार में एक्शन लेने की ताकत नहीं है।’ मौके से कुछ तस्वीरें… शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को उठाया। नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। एक छात्रा ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और उनकी जगह सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाया जाना चाहिए। पुलिस फोर्स भी पहुंची छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पहले ही अलर्ट मोड में थी। कल्याणी चौक पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।
Source link
'सरकार में एक्शन लेने की ताकत नहीं':प्रदर्शन में छात्रा बोली- अगले साल फिर पेपर लीक होगा, शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए
