![]()
पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के छावनी इलाके में बुधवार शाम एक पुराने टीवीएस बाइक शोरूम में आग लग गई। शोरूम से उठता धुएं का गुबार देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त शोरूम में 10 से 12 कर्मचारी मौजूद थे। आग लगते ही सभी कर्मचारी तुरंत जान बचाकर बाहर की तरफ भागे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुरानी टोंक थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इसके करीब 15-20 मिनट बाद दमकल की दो गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया। लाखों रुपए की बाइकें जलीं
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना शाम करीब 3:45 बजे की है। आग इतनी भीषण थी कि पूरा शोरूम धुएं से भर गया और दीवारें काली पड़ गईं। हादसे में शोरूम में रखी करीब आधा दर्जन मोटरसाइकिलें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गईं, जिससे शोरूम संचालक को लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
हादसे के बाद शोरूम के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसके कारण करीब आधा घंटे तक सड़क के एक तरफ का यातायात बाधित रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक को सुचारू कराया। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
Source link
आग लगने से शोरूम में रखी लाखों की बाइक जली:कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान; फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू
