Headlines

पुलिया पर बैठे युवक को बोलेरो ने रौंदा:सीने और कमर में गंभीर चोटें; पन्ना में घायल ने वाहन का नंबर नोट किया




पन्ना जिले के महेवा गांव में बुधवार रात एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पुलिया पर बैठे एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अमानगंज अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, महेवा निवासी दुर्गेश कोरी गांव की पुलिया पर बैठा था। तभी बहरासर मोड़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो (क्रमांक MP 35 CA 3842) अनियंत्रित हो गई। बोलेरो सीधे पुलिया पर चढ़ गई और दुर्गेश को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्गेश के सीने, कमर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल दुर्गेश को अस्पताल पहुंचाया और भाग रहे वाहन का नंबर नोट कर लिया। मामले की शिकायत पर अमानगंज थाना पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *