![]()
छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत आत्मसमर्पण करने वाली 1 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली टेटकी उर्फ उर्मिला गावड़े को शासन की पुनर्वास नीति के तहत 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। यह राशि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला पुलिस कप्तान ने सौंपी। संगठन छोड़ मुख्यधारा में लौटी पुलिस के अनुसार, रावघाट एलओएस की सदस्य रही उर्मिला गावड़े माओवादी संगठन की विचारधारा, आंतरिक मतभेद, उपेक्षा और ग्रामीणों-आदिवासियों पर होने वाले अत्याचारों से परेशान थी। ऑपरेशन प्रयास और पुलिस के जनसंपर्क अभियान से प्रभावित होकर उसने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। पुनर्वास की अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाई.पी. सिंह ने कहा कि शासन की पुनर्वास नीति का उद्देश्य भटके हुए युवाओं और नक्सलियों को सम्मानजनक जीवन से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि उर्मिला गावड़े को पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली अन्य सभी सुविधाएं भी नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएंगी। अन्य नक्सलियों से भी की अपील पुलिस प्रशासन ने अन्य नक्सलियों से भी हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की है।
Source link
आत्मसमर्पित महिला नक्सली को मिली 50,000 रूपए की प्रोत्साहन राशि:मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आत्मसमर्पण के बाद पुनर्वास नीति का लाभ
