Headlines

जमानत पर छूटे पूर्व सरपंच ने निकाला जुलूस,VIDEO:नूंह में 6 KM तक थार-स्कॉर्पियो की छत पर हुड़दंग, हथियार लहराए; 120 पर FIR




हरियाणा में करप्शन के केस में जेल में बंद नूंह जिले के एक पूर्व सरपंच को जमानत मिल गई। इसका पता चलते ही उनके समर्थक जेल के बाहर जुट गए है। फिर थार, स्कोर्पियों जैसी गाड़ियों से आरोपी का जुलूस निकाला गया। करीब सात किलोमीटर तक निकाले गए इस जुलूस में डीजे की तेज आवाज पर गाड़ियों की छत पर चढ़कर हुड़दंग किया गया। आरोप है कि मौजूद सरपंच को चिढ़ाने के लिए आतिशबाजी और कथित तौर पर अवैध हथियार लहराए गए। इससे रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी सामना करना पड़ा। मौजूदा सरपंच ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। साथ ही वीडियो बनाकर भी पुलिस के पास भेज दिया। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पूर्व सरपंच सहित छह नामजद और करीब 100-120 अन्य लोगों के खिलाफ बलवे, रोड जाम करना, धमकी देना और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। नूंह पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है, जबकि वीडियो के आधार पर अन्य की पहचान की जा रही है। जेल जाने से लेकर जमानत और जुलूस निकालने तक का पूरी घटना… क्या था वह पूरा मामला, जिसमें पूर्व सरपंच जेल गया था नहेंदा के मौजूदा सरपंच जुबैर खान ने बताया कि 4 फरवरी 2023 को पूर्व सरपंच नसरू पुत्र रहमान, असरू पुत्र रहमान, अय्यूब पुत्र इस्माइल और यूनुस पुत्र इदरीस उसके घर पहुंचे और पंचायत के पुराने रिकॉर्ड की मांग की। बातचीत के बाद कुछ रिकॉर्ड उन्हें दे दिए गए। आरोप है कि उक्त लोग पंचायत से संबंधित रिकॉर्ड अपने साथ ले गए। बाद में रिकॉर्ड वापस मांगने पर कहा कि संबंधित व्यक्ति तब्लीगी जमात में गए हुए हैं और वापस आने के बाद रिकॉर्ड दे देंगे। शिकायतकर्ता का कहना है कि काफी समय बीतने के बाद भी रिकॉर्ड वापस नहीं किए गए थे। जुबैर खान ने आरोप लगाया कि रिकॉर्ड वापस मांगने पर नसरू ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उसने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 23 जनवरी 2026 को दोबारा शिकायत दी गई। इसके बाद बिछौर थाना पुलिस ने धारा 406 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया था। —————– ये खबर भी पढ़ें… ब्रांडेड कपड़े-लग्जरी लाइफ के लिए गैंग बनाया:पानीपत जेल में मुलाकात, आर्म्स एक्ट न लगे, इसलिए सुआ हथियार बनाया; 30% में माल खरीदता था सुनार पानीपत में CIA-2 पुलिस ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर लूटपाट और हत्या करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के चार आरोपियों और लूट का सामान खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है। 22 से 23 साल के इन युवकों ने 2024 में छोटी-मोटी चोरी से अपराध की शुरुआत की थी। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *