Headlines

आदमपुर में ‘मान दे मुनाफे’ मुहिम शुरू:पवन टीनू ने चलाया जनसंपर्क अभियान; विकास कार्यों-योजनाओं को लेकर किया जागरूक




आदमपुर में पंजाब सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी पहलों को लोगों तक पहुंचाने के लिए ‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया गया। पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू ने अभियान का नेतृत्व करते हुए शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की। जनसंपर्क के दौरान टीनू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार, खेल और बुनियादी ढांचे से जुड़ी पहलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचाना है। टीनू ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलने से परिवारों पर आर्थिक बोझ कम हुआ है। इसके अलावा जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन किट, ‘मां-धीयां सम्मान योजना’ और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना जैसी पहलों के बारे में भी उन्होंने लोगों को जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सरकारी स्कूलों में सुविधाओं और बुनियादी ढांचे में सुधार शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ का उल्लेख करते हुए टीनू ने कहा कि सरकारी स्कूलों में सुविधाओं और बुनियादी ढांचे में सुधार किया गया है। उन्होंने युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए ‘खेड़ां वतन पंजाब दीयां’ और आधुनिक खेल मैदानों जैसी पहलों की भी जानकारी दी। सरकार ने सरकारी नौकरी देने के लिए पारदर्शी व्यवस्था अपनाई रोजगार के मुद्दे पर टीनू ने कहा कि पंजाब सरकार ने युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए पारदर्शी व्यवस्था अपनाई है। उनके अनुसार, सरकार अब तक 71 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दे चुकी है और इनमें भर्ती मेरिट के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने और विकास की रफ्तार आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *