![]()
भास्कर न्यूज | जालंधर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) बलजिंदर ढिल्लों ने वीरवार को आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण कर दैनिक कामकाज की जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्लर्कों और स्टाफ सदस्यों को निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाली जनता को किसी तरह की असुविधा न हो और आवेदकों के कार्य प्राथमिकता के आधार पर समय पर निपटाए जाएं। आरटीओ ने मौके पर क्लर्क सुखराज मट्टू के कार्य की समीक्षा कर फाइलों और प्रक्रिया संबंधी कार्यों की चेकिंग भी की। विभागीय जानकारी के अनुसार एक दिन पहले ही क्लर्क किरण का पूरा कार्य सुखराज मट्टू को सौंपा गया था। इसी पृष्ठभूमि में आरटीओ ने यह भी परखा कि नए दायित्व के तहत कार्य सही तरीके से किया जा रहा है या नहीं। आरटीओ बलजिंदर ढिल्लों ने कहा कि जनता के काम को लेकर किसी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को यह निर्देश भी दिए कि किसी एजेंट को किसी भी क्लर्क के पास खड़े होने की अनुमति नहीं दी जाए। निरीक्षण के बाद कार्यालय में कर्मचारियों के कामकाज और एजेंटों की गतिविधियों पर निगरानी को लेकर चर्चा बनी रही।
Source link
आरटीओ दफ्तर में निरीक्षण, क्लर्कों को दिए आदेश- एजेंटों को पास भी न आने दें
