![]()
सपा प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को पार्टी के पूर्व विधायक पवन पांडेय के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। साथ ही राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मुद्दा भी उठाया।
.
हालांकि, कथा स्थल से करीब 30 किमी दूर होने के बावजूद अखिलेश राम मंदिर नहीं गए। उनके इस दौरे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निशाना साधते हुए कहा- सपा के हाथ कारसेवकों के खून से रंगे हुए हैं।
अखिलेश के बयान पर संतों ने भी नाराजगी जताई। पूरे मामले में क्या हुआ, देखिए VIDEO…
