Headlines

आरा में सड़क हादसे में मजदूर की मौत:तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल में मारी टक्कर, घर से शौच के लिए निकला था




बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान हरी टोला गांव निवासी राजीव कुमार(25) के तौर पर हुई है। पेशे से मजदूर था। घटना पिरो थाना क्षेत्र के हरि टोला स्थित लाइन होटल के पास की है। मृतक के भतीजे अभिषेक कुमार ने बताया कि चाचा घर से शौच के लिए गए थे। रोड क्रॉस करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक पांच भाई-बहन में सबसे छोटा था। उसके परिवार में भाई सुरेश सिंह, संतोष सिंह, लालजी सिंह और एक बहन लालसा देवी है। मृतक की मां कमला देवी की मौत छह माह पहले बीमारी के चलते हो गई थी। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *