Headlines

हरियाणा में दूध बंद का पहला दिन:सिरसा वीटा प्लांट पर प्रदर्शन, सप्लाई वाहन रोका; 30 हजार लीटर दूध चिलिंग सेंटरों में फंसा




हरियाणा में दूध के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर तीन दिन (1 से 3 अक्टूबर तक) ‘दूध बंद’ की कॉल का सिरसा एरिया में ही असर दिखा। प्रदेश में वीटा के 6 प्लांट हैं। अंबाला, कुरुक्षेत्र, जींद, फरीदाबाद और रोहतक में अभी कॉल का खास असर नजर नहीं आया सिरसा में किसानों ने वीटा प्लांट के बाहर प्रदर्शन किया और दूध की सप्लाई करने वाले वाहनों को रोका। यहां दोनों टाइम कुल 70 से 75 हजार लीटर दूध पहुंचता है। गुरुवार को सुबह के वक्त 6 हजार लीटर दूध ही प्लांट तक पहुंचा। करीब 25-30 हजार लीटर दूध चिलिंग सेंटरों में पड़ा है। जहां 2 दिन तक सुरक्षित स्टोरेज हो सकती है। पशुपालकों ने गांव-गांव कमेटियां बनाकर मुनादी करवाई है। यह भी कहा गया है कि दूध की सप्लाई करने वालों पर 51 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। सिरसा वीटा प्लांट के सीईओ दिनेश मेहता ने कहा कि सुबह की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा। कल की सप्लाई के लिए दोपहर एक बजे से रात आठ बजे तक दूध वाहनों में आता है। फिलहाल, किसानों से बात चल रही है। गुरुवार सुबह जिलों में दूध सप्लाई का हाल पढ़िए, दूध हड़ताल को लेकर क्या फैसले हुए सप्लाई के लिए गाड़ी भेजना मजबूरी सिरसा जिले के वीटा मिल्क प्लांट जोन नंबर-1 के निदेशक प्रतिनिधि विनोद कुमार ने कहा कि वीटा सहकारी समिति है। इसे बंद करने या दूध की सप्लाई रोकने के संबंध में अधिकारियों की ओर से कोई लिखित आदेश नहीं मिला है। ऐसे में वीटा दूध खरीदने और सप्लाई के लिए गाड़ी भेजना जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि गाड़ी सोसाइटी या डेयरी पर जाएगी। वहां दूध उपलब्ध होगा तो लिया जाएगा। अगर कोई डेयरी संचालक दूध की बिक्री नहीं करेगा तो गाड़ी खाली लौट आएगी। दूध देना या नहीं देना दूध विक्रेताओं का अपना फैसला है। CEO बोले- प्रशासन को अवगत कराया सिरसा वीटा प्लांट के सीईओ दिनेश मेहता ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि फिलहाल दूध की सप्लाई सामान्य रूप से आ रही है। गुरुवार सुबह स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। हमने प्रशासन को लेटर लिखकर पूरे मामले से अवगत करा दिया है, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। ———— ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा में 3 दिन नहीं होगी दूध की सप्लाई:पशुपालक बोले-पंजाब, राजस्थान भी नहीं भेजेंगे, रेट बढ़ाए सरकार; वीटा पाउडर मिल्क की तैयारी में आने वाले दिनों में हरियाणा में दूध की किल्लत हो सकती है। दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर किसान और पशुपालक सरकार पर दबाव बना रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *