Headlines

आस्था के रंग में रंगा गोवर्धन:7 दिवसीय मुड़िया पूर्णिमा मेला आज से शुरू, डेढ़ करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की है संभावना




मथुरा के गोवर्धन में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला मुड़िया पूर्णिमा मेला गुरुवार से शुरू हो गया। 470 साल से चल रहे इस मेला में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और गिर्राज जी की 21 किलोमीटर की परिक्रमा करते हैं। राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला को लेकर प्रशासन ने जहां व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया वहीं सुरक्षा के लिए 5 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। आस्था के रंग में रंगे गोवर्धन में पिछले वर्ष डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने परिक्रमा लगाई थी। इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। विश्व प्रसिद्ध राजकीय मुड़िया पूनों मेला का आयोजन इस वर्ष 23 जुलाई से 29 जुलाई तक पारंपरिक उत्साह और सनातन परंपरा के साथ किया जा रहा है। यह 470 वां मुड़िया महोत्सव है, जिसमें देश-विदेश से लगभग 1.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। इस ऐतिहासिक मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण और दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए मथुरा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। सुरक्षा और प्रशासन की त्रिस्तरीय व्यवस्था मेले की संवेदनशीलता और भीड़ नियंत्रण को देखते हुए मेला क्षेत्र को 9 सुपर जोन, 22 जोन और 64 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए प्रत्येक जोन और सेक्टर में वरिष्ठ मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 37 अस्थाई पुलिस चौकियाँ, 31 वॉच टावर और 54 ‘गिर्राज मोबाइल’ टीमें तैनात की गई हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मानसी गंगा, राधा कुंड तथा अन्य कुंड में PAC, SDRF और स्थानीय गोताखोरों की विशेष तैनाती की गई है। 690 CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी मेले के दौरान भीड़ पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए पीडब्ल्यूडी भवन में सेंट्रल कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। पूरे मेला क्षेत्र और प्रमुख मंदिरों को सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क से जोड़ा गया है, जिसकी निगरानी सीधे नियंत्रण कक्ष से की जाएगी। संपूर्ण परिक्रमा मार्ग के 76 , दानघाटी मंदिर के 32 , मुखारविंद के 9, मानसी गंगा के 26, तथा कस्बे के अन्य क्षेत्र के 40 लोकेशन पर कुल 690 कैमरा के माध्यम से तथा तीन लोकेशन पर ड्रोन कैमरा के माध्यम से मेला क्षेत्र की पल-पल की फुटेज एकीकृत कंट्रोल रूम मैं आती रहेगी l संपूर्ण क्षेत्र में संचार व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रेडियो पुलिस और अन्य संचार साधनों के साथ-साथ 24 स्थानों पर विशेष रेडियो कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। यातायात और पार्किंग प्रबंधन श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु विशेष यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। मथुरा, छटीकरा, और अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए 61 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की गई है। भारी और व्यावसायिक वाहनों का कस्बा गोवर्धन में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, ताकि परिक्रमा मार्ग पर भीड़ का दबाव कम हो सके। प्रशासनिक ने की अपील जिला प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह शांति और धैर्य का परिचय दें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। मेला अवधि के दौरान चिकित्सा व्यवस्था हेतु 24 चिकित्सा शिविर और 6 हेल्थ मोबाइल टीमें तैनात रहेंगी। मथुरा पुलिस ब्रज की गौरवमयी परंपरा को बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत द्वारा मेला क्षेत्र के संपूर्ण पुलिस प्रबंध किया गया है l ड्यूटी पर लगा पुल पुलिस बल मेला में अपर पुलिस अधीक्षक 11, C O 23, इंस्पेक्टर 91, उप निरीक्षक 500, महिला उप निरीक्षक 53, कांस्टेबल 2316,महिला कांस्टेबल 270, हेड कांस्टेबल 367, PAC की 3 कम्पनी, बाढ़ राहत PAC की 1 प्लाटून ,SDRF की 1 प्लाटून की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा LIU और सादा वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। रेलवे ने की तैयारी मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान मथुरा एवं गोवर्धन आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे द्वारा व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रियों की सुविधा एवं भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए वाणिज्य विभाग की ओर से लगभग 80 कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें टिकट चेकिंग एवं बुकिंग स्टाफ, वाणिज्य निरीक्षक शामिल हैं। इनमें मथुरा जंक्शन पर लगभग 55 कर्मचारी तथा गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर 15 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। शेष कर्मचारियों को आवश्यकता के अनुसार विभिन्न स्थानों पर लगाया गया है। मथुरा जंक्शन पर खोले जाएंगे 21 अतिरिक्त काउंटर टिकट व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 21 अतिरिक्त टिकट काउंटर संचालित किए जाएंगे। इनमें प्रथम प्रवेश द्वार पर 8, द्वितीय प्रवेश द्वार पर 6 तथा तृतीय प्रवेश द्वार पर 4 अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। इसके अतिरिक्त 3 टिकट काउंटर रिजर्व रखे गए हैं, जिन्हें यात्रियों की संख्या बढ़ने पर तत्काल खोला जाएगा। वहीं गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर 4 अतिरिक्त टिकट काउंटर संचालित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मथुरा जंक्शन के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रवेश द्वारों पर यात्री शेड, हेल्प डेस्क एवं सूचना केंद्र स्थापित किए गए हैं। यात्रियों के मार्गदर्शन, गुमशुदा सूचना, टिकट संबंधी सहायता तथा भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे। मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 24×7 चिकित्सा शिविर, प्राथमिक उपचार केंद्र एवं एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी। साथ ही यात्रियों की सहायता के लिए खोया-पाया केंद्र भी स्थापित किया गया है। गोवर्धन में खुला अस्थाई फायर स्टेशन मेला के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्थाई फायर स्टेशन खोला गया है। चीफ फायर ऑफिसर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 5 फायर जोन बनाए हैं,इसके अलावा 32 फायर प्वाइंट बने हैं जहां दमकल कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेला में 5000 लीटर के 4,2500 लीटर के 6,हाई प्रेशर वाटर मिस्ट 5 के अलावा 10 फायर बाइक तैनात रहेंगी। मेला में बरेली,आगरा,कानपुर से भी दमकल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *