Headlines

इंदौर में कार चोर गैंग का खुलासा:बिजली बंद कर चुराते थे कारें, पुलिस ने दो आरोपियों को हथियारों और 2 कारों के साथ पकड़ा




इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके में लगातार हो रही कार चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। डीसीपी जोन-1 नरेंद्र रावत ने मामले में टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान पुलिस ने कार चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों तोफिक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अब तक दो चोरी की कारें और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नन्हे खां और सउदी से जुड़े हुए हैं। दोनों पहले भी भंवरकुआं पुलिस और क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ चुके हैं। आरोपी पुलिस से मुठभेड़ की आशंका के चलते अपने पास पिस्टल रखते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार भी जब्त किए हैं। बिजली बंद कर चुराई थी कार जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले परस्पर नगर निवासी सप्लायर मुकुल कुमार त्यागी की स्विफ्ट कार चोरी की थी। वारदात से पहले आरोपियों ने इलाके की बिजली बंद की और इसके बाद कार लेकर फरार हो गए। इसके अलावा ईशान मंडलाई निवासी विज्ञान नगर की कार और दामोदर नगर से भी एक कार चोरी करने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अब तक दो कारें और अवैध हथियार बरामद किए हैं। यूपी के मेरठ-प्रतापगढ़ में भी सक्रिय रहा गिरोह पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया गिरोह उत्तर प्रदेश के मेरठ और प्रतापगढ़ में भी सक्रिय रहा है। गिरोह खासतौर पर एक जैसे मॉडल की कारों को निशाना बनाता था। करीब छह साल पहले गिरोह से जुड़े बदमाशों ने भागने के दौरान दो पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ा दी थी। इस मामले में एक आरोपी पकड़ा गया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने भी गिरोह से जुड़े बदमाशों को 11 चोरी की कारों के साथ गिरफ्तार किया था। जेल से बाहर आने के बाद गिरोह दोबारा सक्रिय हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *