![]()
बागपत के ऐतिहासिक पुरा महादेव परशुरामेश्वर मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। बारिश के बीच भी भक्त उत्साह के साथ मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। मंदिर के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं। श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है और वे पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी बागपत के एसपी सूरज राय स्वयं भारी बारिश के बीच पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी पर तैनात हैं। वे सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं और पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। अनुमान है कि लगभग 25 लाख श्रद्धालु इस ऐतिहासिक मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। शाम तक भी बड़ी संख्या में भक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी रहेगा।
Source link
शिवरात्रि पर पुरा महादेव में लगी भक्तों की भीड़:एसपी ने बारिश में संभाली सुरक्षा, ड्रोन-सीसीटीवी से हो रही निगरानी
