![]()
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर शुक्रवार रात इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के राजमोहल्ला स्थित कॉलोनी में गोगा नवमी के अवसर पर आयोजित छड़ी पूजा में शामिल होने पहुंचे थे। पूजा में करोसिया और बैरवे समाज के लोग मौजूद थे। पूजा संपन्न होने के बाद श्याम टेलर के वहां से निकलने के दौरान एक व्यक्ति द्वारा उन्हें घर ले जाकर खाना खिलाने की बात कहने पर विवाद की स्थिति बन गई। खाना खिलाने की बात पर शुरू हुई बहस सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे श्याम टेलर छड़ी पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कॉलोनी में पहुंचे थे। पूजा पूरी होने के बाद जब वे वहां से रवाना होने लगे, तभी हेमंत नाम के व्यक्ति ने उन्हें अपने घर ले जाकर खाना खिलाने की बात कही। इस पर दूसरे पक्ष के अभिषेक के लोगों ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते बहस बढ़ने लगी। मौके पर विवाद की स्थिति बनती देख श्याम टेलर को तत्काल वहां से रवाना कर दिया गया। अध्यक्ष के जाने के बाद इलाके में हुआ विवाद श्याम टेलर के मौके से निकलने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया। सूचना मिलने पर मामला मल्हारगंज थाने तक पहुंचा। दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत देने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को मेडिकल के लिए भेजा है। टीआई नीरज बिरथरे ने विवाद की पुष्टि की है। उनका कहना है कि मारपीट की घटना हुई है, जिसमें आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच थाने के सामने भी बहस हुई थी। इस पर पुलिस ने सभी को मौके से हटा दिया। युवा मोर्चा पदाधिकारी ने किया इनकार इस मामले में युवा मोर्चा के इंदौर अध्यक्ष सौगात मिश्रा से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया। वहीं, अन्य पदाधिकारी रजत शर्मा ने बताया कि वह कार्यक्रम में मौजूद थे। उनके मुताबिक, श्याम टेलर के जाने तक वहां कोई विवाद नहीं हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही है।
Source link
इंदौर में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के सामने विवाद:श्याम टेलर को खाना खिलाने घर ले जाने की बात पर दो पक्षों में बहस
