![]()
स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह महेश गार्ड लाइन स्थित आरएपीटीसी ग्राउंड पर आयोजित होगा। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन का सीधा प्रसारण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान होगा। परेड में बीएसएफ, आरएपीटीसी, प्रथम व 15वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस, होमगार्ड, यातायात पुलिस, एनसीसी, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस, एसपीसी गर्ल्स, सृजन और शौर्या दल समेत 20 दल शामिल होंगे। बीएसएफ और प्रथम वाहिनी का बैंड भी प्रस्तुति देगा। परेड का नेतृत्व सहायक पुलिस आयुक्त यश बिजोरिया करेंगे। कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट बाल विनय मंदिर, शासकीय मालव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और मॉर्डन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी देशभक्ति एवं लोकगीतों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कलेक्टर कार्यालय में सुबह 8 बजे ध्वजारोहण कलेक्टर शिवम वर्मा सुबह 8 बजे कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले वे अपने बंगले पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। संभागायुक्त का चार स्थानों पर ध्वजारोहण संभागायुक्त भास्कर लक्षकार सुबह 6:45 बजे बंगले, 7:15 बजे रेसीडेंसी क्लब, 7:45 बजे इंदौर विकास प्राधिकरण कार्यालय और 8 बजे संभागायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे आरएपीटीसी ग्राउंड के मुख्य समारोह में शामिल होंगे। हाईकोर्ट खंडपीठ में भी होगा समारोह उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में प्रशासनिक न्यायाधिपति न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन होगा।
Source link
इंदौर में मंत्री सिलावट करेंगे ध्वजारोहण:स्कूल के विद्यार्थी देंगे देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुति, 20 परेड दल होंगे शामिल
