![]()
भास्कर न्यूज | अमृतसर धार्मिक समागम में आने वाले युवक-युवतियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना होटल में काम करने वाली युवती को भारी पड़ गया। युवती का वीडियो सामने आने के बाद उसके दोस्त हनी ने परिजनों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। वहीं मामले को लेकर निहंग परमजीत सिंह अकाली ने आपत्ति जताते हुए धार्मिक स्थल और वहां आने वाली संगत के बारे में इस तरह की टिप्पणी नहीं करने की चेतावनी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोमल ने 21 सितंबर को होटल से एक वीडियो बनाया था। इसमें वह कहती सुनाई दे रही है कि गुरुद्वारा शहीदां साहिब में चुपेहरा साहिब काटने के लिए आने वाले लोग आसपास कमरा तलाशते हैं। युवती ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ लोग कमरा देने के बदले मनमाने पैसे देने की बात कह रहे थे। उसने कहा कि कई युवक-युवतियां धार्मिक समागम खत्म होने तक वहां रुके रहे। युवती की पिटाई करने वाले हनी ने बताया कि पहले कोमल से उसकी दोस्ती थी। उसकी बहन ने ही कोमल को होटल में काम दिलवाया था। हनी का आरोप है कि दो दिन पहले वह अमृतसर के जलेबियां वाले चौक स्थित एक निजी होटल में रुका था। कोमल भी उसी होटल में ठहरी हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसका मोबाइल चोरी हो गया। हनी के मुताबिक, होटल में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई, जिसमें कोमल मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती दिखाई दी। इसके बाद बुधवार को हनी अपनी पत्नी, भाभी और बहन के साथ वहां पहुंचा और कोमल की पिटाई कर दी। थाना डिवीजन बी के प्रभारी किरणप्रीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Source link
धार्मिक समागम में आने वालों पर टिप्पणी का विवाद, होटल कर्मी युवती की पिटाई
