Headlines

इटावा में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक:इंजन में फंसकर एक किमी तक घिसटा शव, प्लेटफॉर्म नंबर-2 से 3 की ओर जा रहा था




इटावा में डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब साढ़े 9 बजे भरथना स्टेशन और रेलवे फाटक के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि युवक प्लेटफॉर्म नंबर-2 से प्लेटफॉर्म नंबर-3 की ओर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक का शव ट्रेन के इंजन में फंस गया और ट्रेन करीब एक किलोमीटर तक उसे घसीटती चली गई। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के इंजन में शव फंसने की जानकारी मिलने पर रेलवे कर्मचारियों और पुलिस को सूचना दी गई। घटना के कारण कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। भरथना रेलवे स्टेशन और रेलवे फाटक के बीच स्थिति सामने आने के बाद ट्रेन को रोका गया। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों की मदद से इंजन में फंसे शव को बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को सुरक्षित रखवाकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आसपास के लोगों और यात्रियों से भी युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि युवक स्टेशन पर किस उद्देश्य से आया था और हादसे से पहले वह प्लेटफॉर्म नंबर-2 से प्लेटफॉर्म नंबर-3 की तरफ क्यों जा रहा था। राजधानी की चपेट में आने की वजह तलाश रही रेलवे पुलिस हादसे के बाद रेलवे पुलिस ने पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर हुई इस घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा और वह ट्रेन की चपेट में किन परिस्थितियों में आया। फिलहाल युवक की पहचान सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। जीआरपी-आरपीएफ की जांच के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। शव की पहचान होने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *