Headlines

इसराना के चौड़ा बाजार में नई कमेटी बनी:रणधीर जागलान प्रधान चुने गए, रविंद्र को उप प्रधान और विजय को सचिव की जिम्मेदारी




इसराना के जय सिंह एनक्लेव के चौड़ा बाजार में दुकानदारों की समस्याओं को हल करने और बाजार की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक बैठक हुई। इसमें बाजार के दुकानदार शामिल हुए। बैठक में बाजार की साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और दुकानदारों से जुड़ी अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई। बाजार की व्यवस्थाओं को अच्छे से चलाने के लिए एक कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में रणधीर जागलान को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया है। रविंद्र जागलान को उप प्रधान और विजय को सचिव बनाया गया है। आपसी सहमति से हल की जाएंगी दुकानदारों की समस्याएं : जागलान इस दौरान कमेटी के सभी पदाधिकारियों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रधान रणधीर जागलान ने कहा कि बाजार में आने वाली हर समस्या को आपसी सहमति से हल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बाजार में किसी भी अव्यवस्था पर खास ध्यान दिया जाएगा, ताकि साफ-सफाई बनी रहे और बाजार में आने वाले हर व्यक्ति को सम्मान मिले। बैठक में मौजूद दुकानदारों और बाजार मालिकों ने आपसी सहयोग से बाजार की व्यवस्था को व्यवस्थित करने पर जोर दिया। यह भी तय हुआ कि सभी दुकानदार मिलकर काम करें, ताकि चौड़ा बाजार में आने वाले ग्राहकों को अच्छा माहौल मिले और बाजार की व्यवस्थाएं ठीक से चल सकें। इस अवसर पर रंजीत जागलान, भूपेंद्र कुंडू, महेंद्र जागलान, कृष्ण घनघस, मास्टर सुमेर सिंह, सरपंच पुठ्ठर सुभाष और परिवार शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *