Headlines

ईगल FC ने चिराग मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट जीता:पुराना कांगड़ा जूनियर वर्ग में चैंपियन; विजेता टीम को 6100-उपविजेता को 5100 का पुरस्कार




कांगड़ा जिले के मटौर में आयोजित 3 दिवसीय चिराग मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हो गया। सीनियर वर्ग का खिताब ईगल फुटबॉल क्लब ने जीता, जबकि जूनियर वर्ग में पुराना कांगड़ा की टीम चैंपियन बनी। समापन समारोह में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पवन काजल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला ईगल एफसी और साईं कांगड़ा के बीच खेला गया। इसमें ईगल एफसी ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता टीम को 6100 रुपए और उपविजेता टीम को 5100 रुपए का नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर पंचायत प्रधान शिवानी, उप प्रधान संजीव काका, अजय, तुषार मस्त राम, पूर्व प्रधान कैप्टन निर्मल सिंह, भाजपा जयंती मंडल अध्यक्ष अशोक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जूनियर वर्ग का फाइनल पुराना कांगड़ा और साईं फुटबॉल अकादमी कांगड़ा के बीच हुआ। इस मुकाबले में पुराना कांगड़ा की टीम विजयी रही। विजेता टीम को 3100 रुपए और उपविजेता टीम को 2100 रुपए का नकद पुरस्कार व ट्रॉफी भेंट की गई। आयोजक विपिन ने बताया कि प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में 24 और सीनियर वर्ग में 32 टीमों ने भाग लिया था। नवनिर्मित कॉलेज भवन में कक्षाएं शुरू इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पवन काजल ने कहा कि मटौर पंचायत कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की पहली पंचायत है, जहां बच्चों को पहली कक्षा से ग्रेजुएशन तक की शिक्षा एक ही कैंपस में मिलती है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। काजल ने यह भी जानकारी दी कि इस शैक्षणिक सत्र से मटौर में नवनिर्मित कॉलेज भवन में कक्षाएं शुरू हो गई हैं। युवा नशे से दूर रहें: काजल काजल ने बताया कि जिस मैदान में यह फुटबॉल प्रतियोगिता खेली गई, उसके विकास पर लगभग 35 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इससे खिलाड़ियों को फुटबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल और हॉकी जैसे खेलों की सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में अपना भविष्य आजमाने की अपील की। काजल ने आयोजकों को 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *