Headlines

ईरान में 25 लाख रियाल के बराबर 1 डॉलर:यह अब तक का सबसे निचला स्तर; अमेरिकी प्रतिबंधों से बिगड़ी अर्थव्यवस्था




ईरानी करेंसी रियाल डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचल स्तर पर पहुंच गई है। 1 अमेरिकी डॉलर की कीमत अब 25 लाख रियाल से ज्यादा हो गई है। रियाल इससे पहले 2 सितंबर को रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा था। तब 1 डॉलर की कीमत करीब 22 लाख रियाल हो गई थी। पश्चिम एशिया में फरवरी से जारी युद्ध, अमेरिकी प्रतिबंध और ईरानी तेल पर अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी ने अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ाया है। इसके बावजूद, होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थों को जरिए बातचीत जारी है। कई सालो सो प्रतिबंधों के दबाव में है ईरान ईरान की अर्थव्यवस्था कई साल से अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के दबाव में है। युद्ध शुरू होने के बाद नए प्रतिबंधों और ईरानी तेल पर अमेरिकी नाकाबंदी ने संकट को और बढ़ा दिया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोमवार देर रात ईरानी मीडिया से कहा कि इस समय पूरा ध्यान होरमुज स्ट्रेट पर है। यह जलमार्ग युद्ध के केंद्र में है। ईरान ने कहा है कि होर्मुज पर बातचीत अब ज्यादा गंभीर हो गई है। दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थ लड़ाई खत्म करने और होरमुज को फिर खोलने के लिए समझौते की कोशिश कर रहे हैं।
खबर लगातार अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *