Headlines

उदयपुर के सबसे बिजी चौराहे से हटी अवैध पार्किंग:तीन रेस्टोरेंट पर सख्ती की गई, रोज जाम के हालात बनते थे




उदयपुर के सबसे बिजी देहलीगेट चौराहे पर रेस्टोरेंट के सामने लगी अवैध पार्किंग को हटवा दिया गया है। चौराहे पर मीरा, दया और बावर्ची नाम से तीन प्रमुख रेस्टोरेंट हैं। इसमें खाना खाने आने वाले लोगों के टू और फोर व्हीलर वाहन सामने ही पार्क कराए जाते हैं। ऐसे में आने-जाने वालों को कम जगह मिलने से रोज ट्रैफिक जाम के हालत बनते थे। शाम के समय स्थिति और विकट हो जाती है। रेस्टोरेंट संचालकों ने अवैध पार्किंग का अड्डा बना दिया था। जबकि निर्देश हैं कि ग्राहकों की पार्किंग तैयबिया स्कूल के पास या फिर बैंक तिराहा पर कराई जाए। धानमंडी पुलिस ने अब रेस्टोरेंट संचालकों को चेतावनी दी है। साथ ही दिन में गश्त के दौरान नजर रखी जा रही है। नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस भी जिम्मेदार अवैध पार्किंग के लिए नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस भी पूरी तरह जिम्मेदार है। देहलीगेट चौराहे पर रेस्टोरेंट के सामने ही ट्रैफिक पुलिस का दफ्तर है। लेकिन उन्होंने अवैध पार्किंग पर कभी सख्त एक्शन नहीं लिया। रैली, जुलूस या शोभायात्रा जैसे विशेष अवसरों पर ही अवैध पार्किंग हटा दी जाती है। बाकी रोज तीनों रेस्टोरेंट अपने सामने ग्राहकों के वाहन अवैध रूप से पार्क कराते हैं। पार्किंग स्पेस के लिए संचालकों के बीच अक्सर होता है विवाद रेस्टोरेंट संचालक में आपस में पार्किंग स्पेस को लेकर विवाद हो चुका है। कुछ माह पहले पार्किंग को लेकर ही दया और मीरा रेस्टोरेंट के बीच हुए विवाद का मामला थाने तक पहुंचा था। दरअसल, रेस्टोरेंट के सामने अगर दूसरे रेस्टोरेंट के ग्राहक या अन्य व्यक्ति द्वारा गाडी पार्क कर दी जाती है तो इस पर आपत्ति होने से झगड़े की नौबत बनती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *