Headlines

उदयपुर में दूध की दुकान में लगी आग:30 लाख का सामान जलकर राख, फायरब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू




उदयपुर शहर के परशुराम चौराहा स्थित एक दुध की दुकान में आज अलसुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई। दुकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। करीब 30 लाख रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जिम जा रहे युवक ने दी दुकानदार को सूचना
घटना आज सुबह 4 बजे की है। जब अचानक दुकान में आग लग गई। तभी दुकान के सामने से जिम जाने के लिए गुजर रहे एक युवक ने देखा और तुरंत इसकी सूचना दुकानदार को दी। दुकानदार ने फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया। सुबह 5 बजे फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक एकलिंगपुरा निवासी कैलाश डांगी ने बताया कि आग से दुकान का फर्नीचर, दूध और बेकरी प्रोडक्ट्स आदि जल गए। लाखों रुपए नकदी भी जल गई। करीब 30 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *