Headlines

उदयपुर में बनेगा नाइट फूड कोर्ट, जगह तय हुई:पुरोहितों के तालाब के पास अतिक्रमण हटा कर बनेगी रोड, रानी रोड पर पार्किंग स्थल जल्द




उदयपुर शहर में टेकरी स्थित यूडीए की 30 हजार स्क्वायर फीट खाली जमीन पर आधुनिक फूड कोर्ट विकसित किया जाएगा। इससे उदयपुर बस स्टैंड व स्टेशन पर देर रात आने वाले यात्रियों को सुलभ भोजन मिल सकेगा। साथ ही पुरोहितों का तालाब रोड के बनाने के लिए अगले 15 दिनों में सड़क के दोनों तरफ से कब्जे और अतिक्रमण हटाकर रोड निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। यह बात उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने बताई। जैन ने आज उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) अधिकारियों की बैठक लेकर शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। आयुक्त अभिषेक खन्ना के साथ बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई। यूडीए अधिकारियों ने अशोका ग्रीन शोभागपुरा रोड पर यूडीए द्वारा बनाया जा रहा चौराहा के बारे में बताया कि चौराहा का काम करीब पूरा हो गया है। ​​ठोकर चौराहे की विस्तारीकरण पर यूडीए के अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग से जमीन अधिग्रहित कर लिया है और चौराहा विस्तारीकरण का काम चल रहा है। ​यूनिवर्सिटी रोड से शोभागपुरा जाने वाली रोड पर यूडीए द्वारा सीज की गई दुकानों को लेकर यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना, विधायक ताराचंद जैन और दुकान मालिकों के बीच वार्ता हुई। बैठक में यूडीए अधिकारियों ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाकर नियमन की फाइल लगाने के निर्देश दिए, जिस पर सभी दुकानदारों ने अपनी सहमति दे दी है। ​रानी रोड पर जाम से मिलेगी राहत, इंद्रलोक में बनेगी पार्किंग
इसी तरह यूडीए के अधिकारियों से शहर विधायक ताराचंद जैन कि ​रानी रोड पर बोटिंग पॉइंट के पास पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से लगने वाले लगने वाले जाम पर चर्चा हुई। यूडीए अधिकारियों ने बताया कि इंद्रलोक गार्डन में पार्किंग चालू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आगामी दिनों में यहां पार्किंग शुरू कर दी जाएगी, जिससे पर्यटकों और आमजन को जाम से राहत मिलेगी। ​सुविवि के पास बॉटलनेक समस्या का होगा स्थायी समाधान
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पास से न्यू आरटीओ की तरफ जाने वाली 100 फीट सड़क पर एक प्लॉट बॉटलनेक के रूप में आ रहा है। इसको लेकर शहर विधायक ने कहा कि अब इस विषय में कुलगुूरु से चर्चा कर वर्षों पुरानी इस बॉटलनेक समस्या का स्थायी निस्तारण किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *