Headlines

उधार दिए 2.29 लाख वापस मांगे तो हत्या की धमकी:आरोपी की पत्नी ने मारने के लिए दी 50 हजार की सुपारी, यूडीसी समेत 3 गिरफ्तार




कोटा में उधार दिए 2.29 लाख रुपए वापस मांगना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि रकम लौटाने के बजाय उसकी हत्या की साजिश रची गई और 50 हजार रुपए की सुपारी दी गई। पुलिस ने मामले में शिक्षा विभाग के यूडीसी, उसकी पत्नी और एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद के बाद पत्नी ने हत्या की सुपारी देने की योजना बनाई थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष सिंह राठौड़ उर्फ आशू (35), उसकी पत्नी शैवाली सिंह (31) निवासी लालाबाई माताजी मंदिर के पास डडवाड़ा, थाना भीमगंजमंडी और आशीष कुमार उर्फ चवन्नी (35) निवासी न्यू रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी, थाना रेलवे कॉलोनी है। आशीष सिंह शिक्षा विभाग में यूडीसी है। उधार के पैसे मांगने पर जान से मारने की दी धमकी भीमगंजमंडी थाना सीआई रामविलास मीणा ने बताया कि 7 अगस्त को फरियादी मनोज सक्सेना (38) निवासी राजेंद्र होटल के पीछे, भीमगंजमंडी ने रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि आशीष सिंह राठौड़ उसका पुराना परिचित है। उसे अपनी शादी के लिए और बाद में बच्चों के इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। उसने अलग-अलग वक्त पर आशीष को कुल 2 लाख 29 हजार रुपए नकद उधार दिए थे। लंबे समय बाद भी आशीष ने रुपए वापस नहीं किए गए। कई बार तकाजा करने पर आशीष सिंह, उसकी पत्नी शैवाली सिंह और आशीष कुमार उर्फ चवन्नी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की हत्या के लिए 50 हजार की दी सुपारी रिपोर्ट में फरियादी ने आरोप लगाया कि शैवाली सिंह ने आशीष कुमार उर्फ चवन्नी को उसकी हत्या के लिए 50 हजार रुपए की सुपारी दी। इसके संबंध में उसे एक ऑडियो क्लिप भी मिलने का दावा किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आशीष कुमार उर्फ चवन्नी हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में 13 आपराधिक मामले दर्ज है। शैवाली के खिलाफ भीमगंजमंडी थाने में एक मामला दर्ज है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *