Headlines

मऊगंज में ट्रैक्टर ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मारी:ग्रामीण अस्पताल ले गए, हादसे के बाद चालक फरार




मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। अकौरी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल को टक्कर मार दी, जिसके बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने घायल मजदूर को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। मजदूरी कर घर लौट रहा था पीड़ित घायल की पहचान अकौरी निवासी 38 साल के बुद्धसेन साकेत (पिता राधे साकेत) के रूप में हुई है। बुद्धसेन मजदूरी का काम करते हैं और शनिवार को काम खत्म करके साइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पैर में आई गंभीर चोट बुद्धसेन के बेटे धर्मेंद्र साकेत ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि उनके पिता सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई है। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फरार ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश जारी घटना की खबर मिलते ही नईगढ़ी थाना प्रभारी गोविंद तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान व तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक फरार ड्राइवर के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *